देहरादून, फरवरी 4 -- पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पैठाणी रेंज के खंडूली गांव में एक महिला को भालू ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती करवाया गया है। भालू के हमले के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में भालू की दहशत से निजात दिलाने और भालू को पकड़ने की मांग वन विभाग से की है। गढ़वाल वन प्रभाग में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे पैठाणी रेंज के खंडूली गांव निवासी ज्योति देवी 32 साल को भालू ने उस वक्त घायल कर दिया जब वह गांव के पास ही ओडली सिविल क्षेत्र में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती करवाया गया है। पाबौ ब्लाक क...