पौड़ी, फरवरी 7 -- गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज के दरखंड गांव के दो भाइयों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाई बकरी चुगाने के लिए गांव के पास ही जंगल में गए थे। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, वन विभाग ने मौके पर टीम भेजकर गश्त बढ़ा दी है। दमदेवल रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को दरखंड गांव निवासी 54 वर्षीय राजेंद्र और 52 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद गांव के पास ही जंगल में बकरी चुगाने गए थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भाग गया, लेकिन तब तक भालू ने दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एकेश्वर ब्लॉक के प्रशासक ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.