पौड़ी, फरवरी 18 -- गगवाडस्यूं घाटी की ल्वाली झील में मंगलवार को नहाने गए 11वीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। ग्रामीणों की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान डूबे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पहुंची और झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, झील के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से झील के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है। गगवाडस्यूं के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक वेलवाल ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को उनको ग्राम प्रहरी बौंसरी प्रदीप सिंह राणा ने सूचना दी कि पौड़ी से दो युवक ल्वाली झील में नहाने गए थे। नहाने के दौरान 16 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.