पौड़ी, दिसम्बर 19 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेजों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। दोनों ही रेजों के गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग की टीमें गश्त कर रही है। पोखड़ा रेंज के देवराड़ी गांव में गुलदार ने बीती 10 दिसंबर को घास काट रही महिला पर हमला कर घायल कर दिया था। रेंज के पोखड़ा सहित बगडीगाड़, मटगल, घंडियाल आदि गांवों में गुलदार सक्रिय है। वन विभाग ने देवराड़ी सहित बगडीगाड़ आदि गांवों में पिंजरे भी लगाए हैं और टीमें यहां गश्त ही कर रही हैं। पोखड़ा ब्लाक में गुलदार के एक के बाद हमलों की वजह से यहां लोगों में भय बना हुआ है। वहीं पौड़ी रेंज के कोटी से लेकर ढांढरी और गजल्ड गांवों में भी वन विभाग गश्त कर रहा है। कोटी में 20 नवंबर को एक महिला को गुलदार ने मार दिया था। इसके बाद ढांढरी गांव में भी एक महिला को गुलदार ने घायल किया था।...