पौड़ी, दिसम्बर 16 -- गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेंजों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। दोनों ही रेजों में वन विभाग की टीमों ने डेरा डाला हुआ है। यहां वन विभाग ने कैमरा ट्रैप सहित पिंजरे भी लगाए हैं। हालांकि अभी तक गुलदार यहां पकड़ा नहीं गया है। पोखड़ा रेंज के देवराड़ी में गुलदार ने बीती 10 नवंबर को एक महिला को हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद से वन विभाग की टीम यहां डेरा डाले हुए है। वहीं बगड़ी और अन्य गांवों में भी गुलदार के दिखाई देने की वजह से लोगों में गुलदार की दहशत बनी है। वन विभाग ने यहां भी टीम तैनात करते हुए पिंजरे भी लगाए हैं। पौड़ी रेंज के ढांढरी और कोटी सहित गजल्ड में भी वन विभाग की टीमें गश्त पर है। गजल्ड में वन विभाग के शिकारी दल ने एक गुलदार को मार दिया था। इसके बाद भी यहां अभी भी टीम गश्त कर रही है। एसडीओ आशया बिष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.