किशनगंज, जून 8 -- पौआखाली, एक संवाददाता। नगर पंचायत पौआखाली सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा शनिवार को खुशियों के बीच मनाई गई । मस्जिद पर बकरीद की नमाज अदा की गयी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरा ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी देखे गये इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। इस मौके पर मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। बड़ी संख्या में भीड़ ने मांगी अमन-चैन की दुआ: नगर पंचायत पौआखाली मे बकरीद के मौके पर लोगों ने नमाज अदा करने के दौरान खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने बकरीद की मुबारकबाद दी। मीठी ईद के करीब 70 दिनों बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.