पलामू, फरवरी 19 -- पाटन। पलामू जिले के मनातू-नावाजयपुर के सीमावर्ती जंगली क्षेत्रो में अवैध पोस्ते की फसल के खिलाफ पुलिस ने बुधवार की शाम में अभियान चलाया। कुसहा एवं बूढ़ी के जंगल में वन भूमि पर पोस्ता की खेती को नष्ट किया है। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बताया है मादक पदार्थ की खेती के विरुद्ध अभियान के दौरान तीन एकड़ से अधिक वन भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती नष्ट किया गया। अभियान में मनातू व नावाजयपुर थाना एवं चेतमा पुलिस पिकेट की पुलिस शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...