बक्सर, फरवरी 19 -- बक्सर। युवा जदयू के प्रदेश महासचिव संदीप ठाकुर गुरुवार को पटना के लोकभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा पोस्ट-डॉक्टोरल शोध में बढ़ावा देने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों में सुदृढ़ व संरचित पोस्ट-डॉक्टोरल शोध व्यवस्था शुरू करने की मांग की। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन बिहार के अधिकांश राज्य विश्वविद्यालयों में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध की कोई संस्थागत व्यवस्था नहीं होने से युवा शोधकर्ता अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। जिससे बिहार में प्रतिभा पलायन की समस्या बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.