आगरा, दिसम्बर 15 -- प्रख्यात श्वसन रोग विशेषज्ञ एसएनएमसी में रेस्पेरेटरी विभाग के प्रोफेसर डा.गजेंद्र विक्रम सिंह को डा.सीवी रामकृष्णन ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड पटना में हुई नेशनल कॉन्फ्रेंस आन पल्मोनरी डिजीजेज नैपकान-2025 के दौरान सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में दिया गया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और देश भर के विख्यात डाक्टर मौजूद रहे। कॉन्फ्रेंस में डा.जीबी सिंह ने 'पोस्ट-टीबी लंग डिजीज: भारत के एंड टीबी मिशन के लिए एक छुपी हुई महामारी' विषय पर अपना शोध पेश किया था। उनके व्याख्यान को विशेषज्ञ डाक्टरों ने खूब सराहा और इसे वैज्ञानिक दृष्टि से सशक्त और लोगों की सेहत को प्रासंगिक बताया। डा.सिंह इस रोग के विशेषज्ञ हैं और कई सालों से पोस्ट टीबी फेंफड़ों की परेशानियों के निदान और प्रबंधन पर काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.