बुलंदशहर, जनवरी 16 -- पीएसपीए विद्या मंदिर में पोस्ट ऑफिस के तत्त्ववधान में पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमे छात्रों ने अपने रोल मॉडल को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की। पीएसपीए विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या पी बाला ने बताया कि विद्यालय नगर पोस्ट ऑफिस द्वारा आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपने आदर्शों के प्रति सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में कक्षा सात से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पत्र लेखन में भाग लेने वाले छात्रों ने अपने रोल मॉडल को पत्र लिखकर निर्णायक मंडल ने उनके गुणों और आदर्शों की प्रशंसा की। विद्यायल के प्रबंधक धीरज सिंह व चेयरमैन विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को अपने आदर्शों के प्रति सम्मान और ...