मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कंपनीबाग स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के गेट पर बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से आशियाना कॉलोनी निवासी आफताब अहमद से एक लाख रुपये छीन लिए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस के खाता से बेटी की शादी के सामानों की खरीदारी के लिए रुपये निकाले थे। जैकेट के पॉकेट में रुपये रखकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पोस्ट ऑफिस के गेट पर चार-पांच अज्ञात युवक खड़े थे। जैसे ही आफताब अहमद गेट पर पहुंचा कि युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की कर बाइक गिरा दी। बाइक गिरते ही एक युवक ने उसकी जैकेट की जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए। आफताब ने शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग जुटते, तब तक सभी युवक फरार हो गए। आफताब ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर छानबीन की। इसमें पोस्ट ऑफिस गेट पर खड़े संदिग्ध युवक दिख रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.