बिहारशरीफ, नवम्बर 16 -- सातों विधानसभा सीट मिलाकर मिले 6304 पोस्टल बैलेट 10 प्रत्याशियों को इस माध्यम से नहीं मिला एक भी वोट बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा की सातों विधानसभा सीट पर कुल मिलाकर 6304 पोस्टल बैलेट डाले गये। इसमें भी एनडीए ने बाजी मार ली। एनडीए को 3456 तो महागठबंधन को 2087 मत प्राप्त हुए। इन दोनों के बाद जनसुराज का नंबर है। हैरत की बात है कि इस माध्यम से भी नोटा में 55 वोट डाले गये। यानि 55 लोगों ने पोस्ट के माध्यम से वोट डालकर इनमें से किसी भी प्रत्याशी को नहीं चुना। हर विधानसभा में पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोट डाले गये हैं। सातों विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो 10 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से एक भी वोट नहीं मिला। इनमें से हिलसा में दो, नालंदा में तीन, हरनौत में दो और इस्लामपुर में तीन प्रत...