गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव अब अंतिम चरण में है। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। गढ़वा नगर परिषद के अलावा श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों का चुनाव होना है। श्रीबंशीधर नगर में वार्ड के 21, श्रीबंशीधर नगर में 17 और मझिआंव नगर पंचायत में 12 वार्ड पार्षदों का चुनाव है। अबकी बार मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलट से मतदान की सुविधा नहीं रहने के कारण वह मतदान से वंचित रह जाएंगे। कुल 50 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि हर वार्ड के लिए पांच मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है। उसके अलावा कुछ कर्मी रिजर्व रखे गए हैं। कुल मिलाकर करीब चुनाव ड्यूटी में करीब 500 कर्मियों की तैनाती रहेगी। उसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.