रांची, फरवरी 14 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव को लेकर रांची में राजनीतिक हलचल तेज है। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और वार्ड क्षेत्रों में प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर दिखाई देने लगे हैं। कई जगहों पर पोस्टर वार भी शुरू हो गया है, जहां एक प्रत्याशी के पोस्टर के बगल में दूसरे प्रत्याशी का पोस्टर चिपकाया जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रचार वाहनों की आवाज से शहर गूंज रहा है। प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार वाहन के माध्यम से मतदाताओं तक अपने वादे पहुंचाने में जुटे हैं। कई स्थानों पर एक साथ दो-दो प्रचार वाहन आमने-सामने आ जा रहे हैं। जहां लाउडस्पीकर की आवाज एक-दूसरे को दबाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इससे चुनावी माहौल पूरी तरह रंगीन और प्रतिस्पर्धात्मक बन गया है। दूसरी ओर, प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क साधने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.