बुलंदशहर, फरवरी 6 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव छोटी सराय में खंभे पर एक पोस्टर लगाने को लेकर दो बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर उतरवा दिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव छोटी सराय में कुछ माह पहले गुर्जर बिरादरी के लोगों ने एक बोर्ड लगवा दिया था, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने बोर्ड हटवा दिया था। बीते दिन 5 फरवरी को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा एक खंभे पर पोस्टर और बोर्ड लगवा दिया गया। इसको लेकर गुर्जर बिरादरी के लोगों ने विरोध किया। गुर्जर बिरादरी के लोगों का कहना था कि जब उनका बोर्ड हटवा दिया गया तो अन्य बिरादरी का बोर्ड क्यों लगने दिया जा रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग भी आमने-सामने आ ग...