मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सामाजिक जागरूकता विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायक मंडल की सदस्य ज्योति एवं रमेशचंद द्वारा किया गया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रबंधक संदीप कुमार एवं अनिल शास्त्री ने विजेता विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में सामाजिक चेतना विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के विषय जल ही जीवन है, प्लास्टिक हटाओ-दुनिया बचाओ एवं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ आदि विषय रहे। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, पर...