बरेली, फरवरी 7 -- इनर व्हील क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी स्पार्क ने शुक्रवार को सीबीगंज स्थित डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल में पोस्टर मेकिंग व पोएट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया। पोस्टर का विषय स्वच्छ भारत व पोएट्री का विषय नारी सशक्तीकरण रहा। कार्यक्रम में क्ल्ब प्रेसिडेंट सोनल बत्रा ने बताया कि पोस्टर में प्रथम स्थान पर उत्कर्ष, द्वितीय पर अलीना और तृतीय स्थान पर रिद्धि रहीं। पोएट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिया, द्वितीय पर सुशांत और तृतीय स्थान पर पलक रहीं। वहीं खुशी और आराध्या शर्मा को भी सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। इस दौरान सारिका अग्रवाल, निमां अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...