कौशाम्बी, अगस्त 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम ने गुरुवार को विकास खंड सिराथू के रामपुर धमावां स्थित राजकीय हाईस्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोस्टर प्रतियागिता का आयोजन किया। इसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा सातवीं की गौरी गुप्ता, द्वितीय पुरस्कार नौवीं की छात्रा लाजो एवं तृतीय पुरस्कार दसवीं की छात्रा सोमवती को दिया गया। बालक-बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल कल्याण समिति की सदस्य बेबी नाज व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मो. रेहान ने पॉस्को एक्ट, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या आदि के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा देवी, सहायक अध्यापक जीनत बेगम, डॉक्टर आराधना मिश्रा, सुनील कुमार राय व शोभित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.