बलरामपुर, जनवरी 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय इमलिया में नशा मुक्त समाज, नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय की अध्यापिका रेशू पाण्डेय के निर्देशन में विद्यार्थियों ने स्लोगन, नाटक और पोस्टर के माध्यम से नशा त्याग का संदेश दिया। बच्चों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के जरिए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है। कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों ने नशा न करने की शपथ भी ली। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 8 के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उमेश्वर और झूला वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि कक्षा-7 के संजीत और कक्षा-6 ...