रुडकी, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बीएसएम बीएड कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में भावना शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। शिवशंकर जी की थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट ममतेश कुमार शर्मा और निदेशक एडवोकेट रजनीश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट ममतेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में क्रियात्मक क्षमता, नैतिक मूल्यों और आस्था का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में उन्होंने सभी को महाशिवरात्रि की श...