पीलीभीत, अक्टूबर 10 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण विषय पर पोस्टर निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें तनिशा ने पहला स्थान पाया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्त होना ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी तभी समाज में संतुलन और विकास संभव होगा। कार्यक्रम की प्रभारी डा. अर्निका दीक्षित ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में रचनात्मकता और संवेदनशीलता दोनों का विकास करती हैं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशक्ति से महिला ...