टिहरी, सितम्बर 12 -- राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में गृह विज्ञान विभाग के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ संगीता सिदोला ने करवाया। डॉ संगीता सिदोला ने बताया कि स्वस्थ तन और मन के लिये जरूरी है कि हम पोषण से भरपूर आहार का सेवन करें। हमें अपने आस-पास ही अनेकों गुणों से भरपूर भोजन मिल जायेंगे। जैसे मंडुआ, चोलाई, सांवा (झँगोरा) आदि। बाजार में मिलने वाले पोषण रहित भोज्य पदार्थों से हमे दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की चांदनी, द्वितीय स्थान बीए प्रथम सेमेस्टर की नन्दिनी व तृतीय स्थाना बीए पंचम सेमेस्टर की सानिया रावत ने प्राप्त किया। जबकि क्विज प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की नंदिनी ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की वंशका न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.