प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में 'सतत विकास' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुसुम पटेल (बीए द्वितीय वर्ष) प्रथम, श्रेया (बीए द्वितीय वर्ष) द्वितीय एवं शुभांशी (बीए तृतीय वर्ष) तृतीय रहीं। स्वाति कुमार (एमए), घनश्याम (बीए) एवं शिवांशी (एमए) को स्थान सांत्वना पुरस्कार दिया। प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने सतत विकास की चुनौतियों के समाधान में युवाओं की जागरूकता और शैक्षणिक सहभागिता की भूमिका पर बल दिया। समन्वयन डॉ. हर्ष मणि सिंह, डॉ. वेद प्रकाश मिश्र, ऋतु वर्मा, सत्यम केशरी ने किया। मूल्यांकन प्रो. पीके घोष, प्रो. अनुजा सलूजा ने किया। प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के कुल 64 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। संचालन प्रज्ञा यादव एवं ...