नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। गिझोड़ गांव स्थित कंपोजिट स्कूल में शनिवार को पोस्टर और स्लोगन के जरिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में काजल पहले, प्रीति दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। निठारी में नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिता में रंजन तिवारी ने पहला, दुर्गेश ने दूसरा तथा अनिकेत और रवि प्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन में डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने व्याख्यान में स्वस्थ आदतें अपनाने पर जोर दिया। छात्रों ने सीखी आधुनिक बागवानी तकनीक नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को शनिवार को भ्रमण पर नोएडा फ्लावर शो ले जाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के फूल, फल व सब्जियों के पौधों का अ...