बिजनौर, फरवरी 21 -- साहू जैन महाविद्यालय में महाविद्यालय स्तर पर सड़क सुरक्षा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता किया। साहू जैन महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को बताया गया। प्रतियोगिता में हेलमेट का उपयोग, सीट बेल्ट की अनिवार्यता, यातायात संकेतों का पालन तथा नशे में वाहन न चलाने को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राचार्य प्रोफेसर बी एस तोमर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ युवाओं द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर समाज को जागरूक करना है। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः कल्पना, आयुषी एवं मानसी रही। सभी छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा निय...