हल्द्वानी, जनवरी 10 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय मूल्यों पर पोस्टर तैयार किए। इसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर से बोस सदन और चतुर्थ सेमेस्टर से शास्त्री सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बीएड प्रथम सेमेस्टर से सुभाष सदन और चतुर्थ सेमेस्टर से गांधी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बीएड प्रथम सेमेस्टर से गांधी सदन, चतुर्थ सेमेस्टर से नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी, प्रो. अनिता जोशी, प्रो. टीसी पांडे, डॉ. शुभ्रा काण्डपाल, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनू रावत, डॉ. तनुजा मेलकानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...