पीलीभीत, अप्रैल 22 -- शहर में सड़क पर इजरायली झंडा बनाने और इजरायली सामान का बहिष्कार के पोस्टर चस्पा कर माहौल खराब करने वाले खुराफाती तत्वों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मोहल्ला भूरे खां से शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उक्त युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर चिपकाते की वीडियो अपलोड की थी। इसके अलावा इसी मोहल्ले का ही एक युवक फरार चल रहा है। पुलिस पोस्टर और झंडा बनाने वाले स्थानों के आसपास लगे सीसी कैमरे भी खंगाल रही है। सोमवार दोपहर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा खुदागंज में सड़क पर किसी ने इजरायल का झंडा बनाकर शहर में कई स्थानों पर इजरायली सामान का बहिष्कार करने संबंधी पोस्टर चस्पा किए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस ने सभी पोस्टरों को उतरवा दिया था। इसके अलावा पुलिस ने नगर पालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.