अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा। विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को जज्बा फाउंडेशन अध्यक्ष इकबाल खान अमरोही ने फाउंडेशन पदाधिकारियों के साथ जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता लाने वाले पोस्टर शहर में जगह-जगह चस्पा कर लोगों को जागरूक किया। पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में भी कैंसर जागरूकता के पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक किया। कहा कि कैंसर जानलेवा बीमारी है, लेकिन यह लाइलाज नहीं है। शुरूआती लक्षणों में ही पहली स्टेज के कैंसर की समय से जांच व इलाज कराकर ठीक हुआ जा सकता है। लोगों को चाहिए कि जानलेवा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराकर इलाज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...