पटना, नवम्बर 12 -- लायंस क्लब ऑफ पटना मौर्य अपराजिता की ओर से टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में पीस पोस्टर प्रतियोगिता हुई। बुधवार को हुई प्रतियोगिता में 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने "विश्व में शांति हो" विषय पर टुगेदर ऐज वन" को रेखांकित करते हुए अपनी रचनात्मकता, कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से अद्भुत चित्र प्रस्तुत किए। मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन रंजीत सिन्हा, स्कूल निदेशक और जोनल चेयरपर्सन लायन राजीव भार्गव, लायन शिवानी समेत अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.