रामपुर, दिसम्बर 2 -- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर, रुस्तमनगर छपर्रा में प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए जीवन की सुरक्षा का संदेश दिया।वही चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता में गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि सदैव बाईं ओर चलें। निबंध प्रतियोगिता में आलिया, शगुन, दीपिका, मीनाक्षी और गीता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में आलिया, झिलमिल, अनिकेत सैनी और अनुराग सिंह ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.