प्रयागराज, फरवरी 10 -- जिला परियोजना कार्यालय में 'बाल उत्सव-प्रगति, स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0' का आयोजन मंगलवार को हुआ। बच्चों ने मंच से अपनी बदलाव की कहानियां प्रस्तुत कीं और पोस्टरों के माध्यम से समानता का संदेश दिया। निर्णायक मंडल ने बदलाव की कहानियों में श्रद्धा (करछना), उर्वशी (कौड़िहार), खुशबू पटेल (कौंधियारा), अनामिका (सोरांव) और शिवानी (सैदाबाद) का चयन किया। पोस्टर निर्माण में संस्कृति (बहादुरपुर), शिवानी पाल (जसरा), शिवनी (भगवतपुर), शशि (प्रतापपुर) और संजना (नगर क्षेत्र) प्रथम स्थान पर रहीं। सभी चयनित बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर 60 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...