अयोध्या, फरवरी 1 -- मवई,संवाददाता। विकासखंड मवई अंतर्गत पटरंगा मंडी स्थित डाकघर में तैनात डाकिया बाबू एवं पूरे मुरली गांव निवासी पोस्टमैन देवेंद्र यादव का शनिवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह नगरा ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव के छोटे भाई थे। परिजनों के मुताबिक मृत्यु का कारण साइलेंट हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। बताया गया कि देवेंद्र यादव पटरंगा मंडी में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे,जहां से घर पहुंचते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत हुई। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही पटरंगा मंडी पहुंचते-पहुंचते उनकी सांस थम गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में वैवाहिक समारोह की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों ने बताया कि सात फरवरी को भतीजे पुष्पेंद्र की बारात जानी थी,लेकिन अचानक हुई मौत ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.