लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सफार्इ का जिम्मा संभालने वाली निजी संस्था के कर्मचारी ने एक शव से जेवर उतार लिए। सीसी फुटेज में कर्मचारी की करतूत सामने आई। पूछताछ किए जाने पर आरोपित ने गलती मान ली। इसके बाद फर्मासिस्ट ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नाक की कील निकाल कर जेब में रखी फार्मासिस्ट अजय कृष्ण अवस्थी के मुताबिक 21 मार्च को एक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए आया था। सुबह करीब 8.30 बजे बीएमडब्लू फर्म का सफाई कर्मी पोस्टमार्टम हाउस में दाखिल हुआ। काम करने के दौरान आरोपित ने महिला के नाक की कील उतार कर जेब में रख ली। इसके बाद वह हड़बड़ाते हुए बाहर निकला। संदेह होने पर केजीएमयू कर्मियों ने संदिग्ध सफाई कर्मी को रोक कर पूछताछ की। वह बहाने बनाने लगा। इस बीच सीसी फुटेज चेक करने पर सफाई कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.