नोएडा, फरवरी 5 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव के लिए कफन न देने और राशि की मांग करने के मामले में एक सफाईकर्मी को वहां से हटा दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को निजी एंबुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत भी पुलिस को दी। पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ था, जिसमें एक शव को ढंकने के लिए कफन न देने की शिकायत परिजन कर रहे थे। उनका तीन हजार रुपये मांगने का भी आरोप था। शव को पैक करने में सफाईकर्मियों के असहयोग की बात भी वीडियो में कही गई थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए टीम बनाई। जांच के बाद गुरुवार को रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई। जांच में यह सामने आया कि सफाईकर्मी ने बिना कफन प्लास्टिक बैग में शव को पैक कर परिजनों को दे दिया था, जबकि कफन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.