गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गोदाम में फंदे से लटके मिले कारोबारी ने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। दिल्ली के नवीन शाहदरा के रहने वाले 56 वर्षीय कारोबारी सतीश कुमार साहिबाबाद क्षेत्र के सीमा चौकी क्षेत्र स्थित कलसी बिल्डिंग के बेसमेंट में सरिए और लोहे का कारोबार करते थे। वहीं उनका कार्यालय भी था। दो दिसंबर की सुबह उनका शव गोदाम में फंदे से लटका मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों की ओर से भी फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...