पूर्णिया, अगस्त 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में देरी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगते हैं। रिपोर्ट में देरी का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश के बाद बुधवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर मिश्र, पोस्टमार्टम विभागाध्यक्ष पंकज कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार, डीएसपी साइबर क्राइम चंदन ठाकुर एवं संबंधित थाना के थानाध्यक्षों द्वारा भाग लिया गया। विभिन्न आपदाओं से मृत व्यक्तियों के और डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉ़नीटरिंग कमेटी की बैठक में उठे मामले के तहत लंबित पोस्टमार्टम रिपोर्ट की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.