पटना, फरवरी 20 -- सर्पदंश सहित स्थानीय प्रकृति में शामिल अन्य आपदाओं से होने वाली मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृतक के निकटतम परिजनों को अनुग्रह अनुदान मिलेगा। शुक्रवार को विधानसभा में विनय कुमार चौधरी के तारांकित प्रश्न के जवाब में सदन को यह जानकारी प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने दी। राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि शाम पांच बजे के बाद पोस्टमार्टम नहीं होता है। इस कारण लोगों को रातभर पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर रहना पड़ता है। पहले लालटेन युग था तो शाम के बाद परेशानी होती थी। अब तो बिजली उपलब्ध है, इसलिए रात में भी पोस्टमार्टम होना चाहिए। इस पर सभाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सरकार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्थानीय प्राकृति की आपदा में वज्रपात, लू, अतिवृष्टि, असमय भारी बारिश, नाव दुर्घटना, ...