सराईकेला, फरवरी 10 -- सिनी: तालाब में तैरता मिला राजमिस्त्री का शव, पानी में डूबने से हुई मौत की आशंका फोटो-SKL-10-पानी मे तैरता राजमिस्त्री कार्तिक का शव सरायकेला, सवांददाता । सीनी ओपी क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के तालाब से सोमवार की शाम एक व्यक्ति का पानी में तैरता शव मिला है । मृतक की पहचान कार्तिक सरदार (40) के रूप में हुई है । मृतक पिछले चार दिन से अपने घर से लापता था । सूचना पाकर सिनी ओपी प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमोर्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है । मंगलवार को पोस्टमोर्टम होगा । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गांव के कुछ लोग तालाब की ओर गए तो पानी में शव को तैरता देखा और इसकी सूचना मुंडाटांड़ पंचायत के मुखिया को दी। मुखिया ने इसकी सूचना सीनी ओपी को दी ...