अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा, संवाददाता। स्कूल के खंडहर में मिले नवजात के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। जन्म के अगले दिन ही उसकी हत्या गला घोंट कर की गई थी। चिकित्सक ने रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस की जांच का रूख भी बदल गया है हालांकि शव को खंडहर में किसने फेंका था चार दिन गुजरने के बाद भी पुलिस इसका पता लगाने में नाकाम रही है। नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गौरतलब है कि शहर के मोहल्ला कुरैशी में बीते गुरुवार की दोपहर एक बंद पड़े स्कूल के खंडहर में कूड़े के ढेर पर नवजात का शव मिला था। उसके गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था जबकि शरीर पर गहरे घाव थे, हाथ-पैरों पर खून की छींटे थीं। गले में दुपट्टा कसा हुआ था जबकि शरीर पर जगह-जगह गहरे घाव थे। जिसे देख कयास लगाया गया था कि जख्म कुत्तों ...