मथुरा, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण हादसे के बाद पोस्टमार्टम पर अफरातफरी का माहौल नजर आया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं पर नजर रखे रहे। यमुना एक्सप्रेस पर घना कोहरा काल बनकर आया। इस दौरान एक के बाद एक करीब दर्जनभर छोटे बड़े वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद ज्यादातर वाहनों में आग लग गई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई और तमाम लोग घायल हो गए। ज्यादातर मौतें वाहनों में जिंदा जलने की वजह से हुईं। हादसे के बाद जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार सहित तमाम अफसर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जो जिंदा जल गए थे उनके शेष बचे अवशेषों को बैगों में भरकर पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम गृह पर कुल 17 बैग पहुंचे थे। पोस्टमार्टम गृह पर अफरातफरी का माहौल था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी बैगों में...