छपरा, मार्च 8 -- दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड की मुबारकपुर पंचायत के उप मुखिया कमलेश यादव का पोस्टमार्टम के बाद जब शव शनिवार को ज्योहीं उनके पैतृक आवास सिधरिया टोला पहुंचा में कोहराम मच गया। महिलाओं के रुदन क्रन्दन व रिश्तेदारों के दहाड़ मार कर रोने से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। दोपहर बाद स्थानीय ड्यूमाइगढ घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र राजवीर ने दी। दाह संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों व रिश्तेदारों के अलावा सीओ सौरभ अभिषेक,प्रशिक्षु आईपीएस संकेत कुमार , थानाध्यक्ष अमित कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे। बताते चलें कि 2 मार्च को कोडर टोला में आयोजित एक शादी समारोह से वापस लौटते समय अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया था व शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.