लखीमपुरखीरी, जून 25 -- खीरी कांड में हुई दो भाजपा कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर की मौत के मामले में दर्ज किये गए क्रॉस केस में मंगलवार को अभियोजन ने मृतकों के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को पेश कर उनके बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की जिरह भी पूरी हो गयी। एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 30 जून की तारीख नियत की है। अगली सुनवाई पर अभियोजन अगले गवाह को पेश करेगा। अभियोजन की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर 2021 को हुए खीरी कांड में चार किसान, दो भाजपा कार्यकर्ता, एक पत्रकार और एक ड्राइवर कुल आठ लोग मारे गए थे। कई घायल हुए थे। इस मामले में अभियोजन एक दर्जन से अधिक गवाहों को पेश कर उनके बयान दर्ज करा चुका है। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को थी। अभियोजन ने मंगलवार को मृतकों के पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.