गोरखपुर, अक्टूबर 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को प्रीपेड कर रहा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस बना हुआ है। निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की सहूलियत की जानकारियां साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि पोस्टपेड से प्रीपेड होने पर पहले एक माह तक बिजली नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं में असमंजस है कि पूर्व के पोस्ट पेड अवधि का बकाया भुगतान और रिचार्ज दोनों करना है। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि पूर्व के बकाए को किस्तों में अदा करने का मौका देगा। साथ ही स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने के बाद उपभोक्ताओं को निर्धारित विद्युत टैरिफ पर दो प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कनेक्शन लेते समय दी गई जमानत राशि को प्रीपेड बिजली व्यवस्था होते ही बिल में समायोजित कर दिया जाएगा। यदि पहले से कन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.