हरिद्वार, जनवरी 7 -- ज्वालापुर क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरिद्वार पोस्ट ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी की मौत के मामले में पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। रुड़की के न्यू आदर्श नगर निवासी अभिवन राजवंशी ने कोतवाली ज्वालापुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई वैभव कुमार हरिद्वार स्थित पोस्ट ऑफिस में कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने आवास से मोटरसाइकिल द्वारा ड्यूटी के लिए हरिद्वार की ओर रवाना हुआ था। जैसे ही वह भूमानंद अस्पताल के समीप पहुंचा, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैभव कुमार सड़क पर गिर पड़े और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। गंभीर चोटें लगने के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.