गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह। मुफस्सिल पुलिस ने पोस्को मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार निवासी इरफान अंसारी एवं नगर थाना क्षेत्र के धरियाडीह निवासी पिंकी देवी शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि दोनों मुफस्सिल थाना कांड संख्या 110/2025 के अभियुक्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...