गिरडीह, फरवरी 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल पुलिस ने पोस्को मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डांड़ीडीह निवासी श्रीवास्तव उर्फ टिकरा है। गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को उसे अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टिकरा कांड संख्या 395/23 का अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...