देवघर, मार्च 8 -- सारठ। सीडीपीओ नीतू कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक कर एफआरसी का प्रशिक्षण दिया। इस बाबत सीडीपीओ ने कहा कि बैठक के दौरान सर्वप्रथम केंद्र संचालन व पोषण ट्रैकर एप्प व बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित केंद्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली गई। साथ ही सभी सेविकाओं को एफआरसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। बताया गया कि इसके तहत सभी सेविकाओं द्वारा लाभुकों वितरण किया जाने वाले पोषाहार का फेस फोटो लेकर एप्प में अपलोड करना अनिवार्य है। लाभुकों की गैरमौजूदगी में उसके परिवार के सदस्यों को पोषाहार उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। पोषाहार प्राप्त करने के लिए लाभुकों को केंद्र में मौजूद रहना पड़ेगा। बैठक के दौरान सुपरवाइजर सीता रानी, नीरू मुर्मू समेत दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.