हमीरपुर, फरवरी 13 -- बिवांर, संवाददाता। बच्चों को पोषाहार न दिये जाने की शिकायत सुपरवाइजर से करना अभिभावकों को महंगा पड़ गया। कार्यकत्री के पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे आहत पीड़ित ने कार्यकत्री व उसके पुत्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। बिवांर थाना के छेड़ी बसायक गांव के संतोष कुमार ने थाना में तहरीर देकर बताया कि गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में गांव की शशि देवी कार्यकत्री है। दोपहर को मुस्करा से सुपरवाइजर गीता देवी अचानक केंद्र में निरीक्षण करने के लिए आ गई। दो बच्चों को पोषाहार न दिए जाने की अधिकारी से उसके शिकायत के करने पर कार्यकत्री नाराजगी जाहिर करते हुए अभद्रता करने लगी। कार्यकत्री का पुत्र अजय आ गया जिसने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित संतोष ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ उसके पुत्र के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया...