बलिया, जनवरी 5 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एक साल से बच्चों को पोषहार नहीं मिलने से आक्रोशित मुरलीछपरा ब्लॉक के बहुआरा पंचायत के पुरवा चिरंजी छपरा निवासी दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने सोमवार को मुरलीछपरा सीडीपीओ आफिस पर प्रदर्शन किया तथा सीडीपीओ की अनुपस्थिति में आफिस में शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके यहां तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा उनके बच्चों को पोषाहार व राशन का नहीं दिया जा रहा है, जिसका प्रभाव उनके पोषण पर पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बार-बार मांग करने के बाद भी आंगनवाड़ी केंद्र से उन्हें निर्धारित राशन एक साल से नहीं दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा ने बताया कि जिन लाभार्थियों का एफआरएस (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) नहीं हुआ है, उनका नाम सूची से कट गया है, लिहाजा उनको राशन...