रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जिले के बिरनी प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलनेवाले 260 मिट्रिक टन अनाज गायब करने वाले दोषियों पर अब तक एफआइआर दर्ज नहीं करने और दोषियों से अनाज रिकवरी नहीं होने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोषियों को राज्य सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने इसको लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा है कि जब एक प्रखंड में इतना बड़ा अनाज घोटाला है तो पूरे राज्य के अलग-अलग प्रखंडों की क्या स्थिति होगी? यह जांच का विषय है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि संयुक्त बिहार में जिस प्रकार चारा घोटाला सामने आया था। उसी प्रकार आंगनबाड़ी पोषाहार अनाज घोटाला झारखंड में हो रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को इस विषय पर सभी उपायुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.